: बनबसा में पेयजल की किल्लत से स्थानीय जनता परेशान अधिकारी मौन तो सुनेगा कौन
admin
Wed, Jul 10, 2024
बनबसा: नगर पंचायत बनबसा एवं ग्रामीण क्षेत्र में पीने के पेयजल की किल्लत से लोग बेहाल हैं। प्रशासन की ओर से पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को सबमर्सिबल का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। शुद्ध पेयजल की तलाश में लोगों को दूर क्षेत्रों में जाना पड़ता है। स्थिति यह है कि जल आपूर्ति के लिए यहां विभाग द्वारा टैंकर भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इस कारण समस्या अधिक गंभीर बनी हुई है। यहां की हर गलियों में पीने के पानी को जमा करने के लिए बड़े बर्तन देखे जा सकते हैं। लोगों का कहना है कि विगत 5 दिनों से क्षेत्र में लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई सुध लेने को तैयार नहीं है।
■■ पीने के पानी की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। इसके कारण लोगों को सबमर्सिबल के पानी का सहारा लेना पड़ता है। लोग परेशान हैं। रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी आती है। इसे तुरंत ठीक किया जाए। ■■ (एसएस बिष्ट जी)
■■ पेयजल की आपूर्ति में लापरवाही बरतने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। गर्मी बढ़ने से परेशानी बढ़ रही है। पीने की पानी की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए। ताकि लोगों की रोज की परेशानी का हल निकल सके। ■■(कैप्टन भानी चंद) गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष बनबसा
Tags :