Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: अज्ञात वाहन ने दो गायों को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन से वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की करी मांग

admin

Thu, Dec 12, 2024

■■ गौ संरक्षकों ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की उठाई मांग।

लोहाघाट। पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बाराकोट के सतवाल स्वीट हाउस के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन चालक के द्वारा दो आवारा गोवंशों को वाहन से बुरी तरह से कुचल दिया जिसमें दोनों गौ वंशों की दर्दनाक मौत हो गई गौ वंशों को इस प्रकार कुचलने से लोगों में आक्रोश फैल गया वहां से गुजर रहे लोहाघाट के पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता के द्वारा मानवता का परिचय देते हुए अपने निज खर्च से दोनों गौवंशों का अंतिम संस्कार ग्रामीणों की मदद से करवाया। वहीं पूर्व प्रमुख मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश तिवारी ,योगेश तिवारी व क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस व प्रशासन से आरोपी वाहन चालक तथा गोवंशों को आवारा छोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया पिथौरागढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में आवारा गोवंशों को भरकर इस क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है जबकि घाट में पिथौरागढ़ पुलिस की चौकी है ग्रामीणों ने कहा इस प्रकार से गोवंशों को खुलेआम छोड़ना काफी गंभीर मामला है ग्रामीणों ने बताया इस समय संतोला से लेकर सतवाल होटल तक बड़ी संख्या में एनएच में बड़ी संख्या में गौ वंशों ने डेरा जमाया हुआ है जहां उन्हें वाहनों व गुलदार से बड़ा खतरा पैदा हो चुका है तथा कई गौ वंश की जान भी जा चुकी ग्रामीणों ने प्रशासन से गौ वंशों को गौ सदन में छोड़ने की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें