Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

सुर्खियां, बनबसा ग्रुप एडमिन का अंदाज बना चर्चा का विषय

और 1 नवंबर को होंगे आयोजन

चौथ मनाते पुलिसकर्मी हितेंद्र वर्मा की तस्वीर हुई वायरल

तीन ग्राम पंचायतों के पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा लाभ

लकी ड्रॉ में बाइक और स्कूटी समेत मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

सुचना

: टनकपुर की मुसब्बीहा सिद्दीकी के द्वारा ऐपण कला से बनाई गई नेम प्लेट से सीएम धामी हुए गदगद•••

admin

Sat, Dec 23, 2023

टनकपुर/ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुस्तक मेले के शुभारंभ के मौके पर टनकपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को केंद्रीय विद्यालय वन की कक्षा 11 की छात्रा ने स्वयं बनाई गई ऐपण नेम प्लेट भेंट की । जिसे देखकर सीएम गदगद हुए। मुख्यमंत्री ने छात्रा मुसब्बीहा द्वारा बनाई गई ऐपण कला को काफी सराहा,

आपको बता दें शुक्रवार को टनकपुर पुस्तक मेले में उद्घाटन के दौरान केंद्रीय विद्यालय वन की कक्षा 11 की छात्रा मुसब्बीहा सिद्दीकी पुत्री आरिफ सिद्दीकी ने ऐपण कला के माध्यम से बनाई गई नेम प्लेट सीएम धामी को भेंट की । जिसे देखकर मुख्यमंत्री  गदगद हुए। छात्रा मुसब्बीहा के पिता सिद्दीकी आर्ट सर्विस के मालिक आरिफ सिद्दीकी पेंटिंग बनाने का कार्य करते हैं वहीं माँ शबनम जहां ग्रहणी है।  ऐपण उत्तराखंड की एक स्थानीय चित्रकला शैली है। 

जिसका उपयोग मुख्य रूप से उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में काफी अधिक किया जाता है इस चित्रकला के माध्यम से शादी विवाह, पूजा पाठ, एवं तीज त्यौहार,  जैसे धार्मिक शुभ अवसरों पर विभिन्न प्रकार के ऐपण बनाए जाते हैं।  चित्रकला शैली में विभिन्न रंगों का उपयोग किया जाता है ।

Tags :

जरूरी खबरें