Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

सुर्खियां, बनबसा ग्रुप एडमिन का अंदाज बना चर्चा का विषय

और 1 नवंबर को होंगे आयोजन

चौथ मनाते पुलिसकर्मी हितेंद्र वर्मा की तस्वीर हुई वायरल

तीन ग्राम पंचायतों के पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा लाभ

लकी ड्रॉ में बाइक और स्कूटी समेत मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

सुचना

: शर्मनाक: टनकपुर में कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म

admin

Sun, May 12, 2024

■■ अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में दो माह से गर्भवती निकली नाबालिग
-■■ दुष्कर्म का आरोपित भी नाबालिग,

■■ लोहाघाट ब्लाक के एक गांव का रहने वाला है आरोपित
-■■ पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

टनकपुर : चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के एक गांव में रहने वाली नाबालिग के साथ दुराचार कर उसे गर्भवती बनाने का मामला प्रकाश में आया है। दुराचार का आरोपित भी नाबालिग है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग की तबियत खराब होने के बाद परिजन उसे उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय में ले गए। अल्ट्रासाउंड करने के बाद डाक्टरों ने दो माह का गर्भ बताते हुए इसकी सूचना स्वजनों को दी। जिसके बाद उप जिला चिकित्सालय प्रशासन द्वारा इसकी सूचना कोतवाली में दी गई। टनकपुर कोतवाली के एसएसआइ बीएस बिष्ट ने बताया कि इस मामले की जांच मंदाकिनी राणा को सौपी गई है। गर्भवती नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसका एक दोस्त लोहाघाट के एक गांव का रहने वाला है। जो अक्सर उसके घर आते जाते रहता था। उसने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। एसएसआइ बिष्ट ने बताया कि आरोपित के विरूद्ध पोक्सो एक्ट और धारा 376 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपित नाबालिग की तालाश में पुलिस टीम को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि गर्भवती हुई नाबालिग नौवीं कक्षा में पढ़ती है, और वह मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है।

Tags :

जरूरी खबरें