Sat 24 Oct 2026

ब्रेकिंग

शिविर फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान

मिसाल, वन विभाग व स्वास्थ्य सेवाओं को दी बड़ी सौगात

अब राह होगी आसान

टनकपुर में विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरूक

साथ मामी-भांजा गिरफ्तार

सुचना

: पत्रकार राशिद उस्मानी के पुत्र राकिब ने एलएलबी की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम किया रोशन, पत्रकारों सहित सामाजिक लोगों ने दी शुभकामनाएं

नगीना: जनपद बिजनौर के नगीना क्षेत्र स्थित एलआरएस लॉ कॉलेज  मे अंतिम वर्ष का परीक्षाफल  शत प्रतिशत रहा। आपको बता दें जनपद बिजनौर के नगीना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद राशिद उस्मानी के पुत्र मोहम्मद राकिब उस्मानी उर्फ लवी ने विशेष श्रेणी में एलएलबी की परीक्षा पास क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लॉ कॉलेज के प्रबंधक संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनके कॉलेज में परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। उन्होंने  विशेष श्रेणी में पास सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की, वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद राशिद उस्मानी के पुत्र मोहम्मद राकिब उस्मानी की सफलता पर वरिष्ठ पत्रकार समीउल्लाह, यासिर समसी, शरीफ अहमद, आबिद सिद्दीकी, आदि पत्रकारों सहित गणमान्य लोगों ने मुबारकबाद देते हुए खुशी जाहिर की है।

Tags :

जरूरी खबरें