Sat 24 Oct 2026

ब्रेकिंग

शिविर फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान

मिसाल, वन विभाग व स्वास्थ्य सेवाओं को दी बड़ी सौगात

अब राह होगी आसान

टनकपुर में विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरूक

साथ मामी-भांजा गिरफ्तार

सुचना

: कार में डालकर युवक से लूटपाट, पत्नी पर हत्या कराने का आरोप

admin

Wed, Aug 14, 2024

■■ पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया, घूघा नदी के पुल के पास हुई घटना 

रामपुर : क्षेत्र में मंगलवार देर रात बदमाशों ने कार में डालकर युवक के साथ लूटपाट की। उन्होंने उसे जान से मारने की कोशिश की। लेकिन पुलिस को देखकर शोर मचाने पर भागे तो उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पत्नी पर हत्या कराने का आरोप लगाया है।

 नगर निवासी वरुण जैन इस समय उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह के बाजपुर नगर के मोहल्ला सुभाषनगर में रहते हैं। मंगलवार रात 10 बजे वह अपनी कार से बाजपुर जा रहे थे। शिकारपुर के पास घूघा नदी का पुल पार कर बदमाशों ने ओवरटेक करके उनकी कार रोककर चाभी निकाल ली। तमंचे दिखाकर अपनी कार में डालकर अपहरण कर ले गए। दो बदमाश वरुण जैन की कार और आठ हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। कार में बदमाशों ने उन्हें मारा पीटा। इससे उनकी नाक, आंख, गर्दन और चेहरे पर गहरी चोटें आईं हैं। हत्या करने के इरादे से आरोपी कार फोरलेन की ओर ले गए। रास्ते में पुलिस की गाड़ी देखकर वरुण जैन ने शोर मचा दिया। पुलिस ने कार का पीछा किया तो केलाखेड़ा में सरकड़ी गांव के पास हमलावरों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके से दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया। एक मौके से भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पत्नी उनकी हत्या कराना चाहती है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें