बाल दिवस पर पंकज शर्मा स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने मचाई धूम, नेहरू पार्क : में खेल-कूद के साथ नगर भ्रमण कर सीखा ज्ञान का पाठ
Abid Hussain
Sat, Nov 14, 2026
नेहरू पार्क में बच्चों ने झूलों का लिया आनंद, गुब्बारा फोड़, जलेबी खाओ और चम्मच दौड़ प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
टनकपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को पंकज शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर (शिशु वाटिका), टनकपुर में बाल दिवस एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों को नेहरू पार्क टनकपुर ले जाया गया, जहां बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पार्क में लगे झूलों का आनंद लिया। वहीं गुब्बारा फोड़, जलेबी खाओ और चम्मच दौड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
नगर भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की प्रधानाचार्य शांति भट्ट ने बच्चों को नगर पालिका, दूरदर्शन केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, डाकघर एवं पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी से भी परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम में रेखा पांडेय, विनय पाठक, आरती, भारती, सोनिया, आशा बिष्ट, मुस्कान, कन्या, पार्वती एवं पुष्पा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन की इस पहल से बाल दिवस बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धक और यादगार बन गया।
Tags :
अच्छी पहल
विज्ञापन