खबर का असर: कुंभकर्णी नींद में सोए टनकपुर जल संस्थान के कर्मचारियों की कुंभकरणीय नींद टूटी समस्या का हुआ समाधान

■■ खबर प्रकाशित होने के बाद अधिशासी अभियंता चंपावत ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश
टनकपुर/ क्षेत्र वासियों ने समस्या का समाधान होने पर राहत की सांस ली है। आपको बता दें यहां वार्ड 2 के स्थानीय लोग विगत कई माह से पेयजल लाइन की लिकेज से काफी परेशान थे। लीकेज के चलते प्रतिदिन हजारों लीटर पानी भी बर्बाद हो रहा था। पीड़ित वार्ड वासियों ने समस्या के समाधान हेतु कई बार अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। लेकिन अधिकारियों द्वारा इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

रविवार को वार्ड के सामाजिक कार्यकर्ता फैसल सिद्दीकी ने इस मामले को पत्रकार आबिद सिद्दीकी को बताया था। मामले की जानकारी होते ही आपके प्रिय न्यूज़ पोर्टल यूके 24 लाइव ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद इस मामले में अधिशासी अभियंता के द्वारा मामले का संज्ञान लिया गया। उन्होंने पेयजल लाइन से हो रही लीकेज के निवारण के कर्मचारियों को निर्देश दिए। आज सोमवार को अधिशासी अभियंता के निर्देश पर जल संस्थान के कर्मचारियों ने पेयजल लाइन को दुरुस्त कर दिया गया है जिससे क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली है। इधर समस्या का समाधान होने पर क्षेत्र वासियों ने पत्रकार आबिद सिद्दीकी का आभार व्यक्त किया है।