Mon 26 Oct 2026

ब्रेकिंग

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

वसूला ₹7,500 जुर्माना

पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप

अतिकुर रहमान ने उठाई पांच सूत्रीय मांग

सुचना

नियमितीकरण समेत पांच मांगों पर अड़े रोडवेज कर्मचारी, : तीसरे दिन भी धरना जारी

Abid Hussain

Mon, Oct 26, 2026

■■ 700 नई बसों की खरीद, समय पर वेतन और विशेष परिवहन सहायता कोष बनाने की मांग; शासन से वार्ता कर समाधान निकालने की अपील

टनकपुर, चंपावत। संविदा एवं विशेष श्रेणी के कर्मचारियों के नियमितीकरण समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। रोडवेज परिसर टनकपुर में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। संघ ने स्पष्ट किया कि मांगों के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई होने तक शांतिपूर्ण धरना जारी रखा जाएगा।

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की ओर से 26 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर पहले भी शासन और निगम प्रबंधन के समक्ष पत्राचार एवं वार्ता के माध्यम से विषय उठाया गया, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं मिलने के कारण आंदोलन शुरू करना पड़ा।

■■ ये हैं कर्मचारियों की पांच प्रमुख मांगें

1. संविदा एवं विशेष श्रेणी के कर्मचारियों का नियमितीकरण

निगम में लंबे समय से कार्यरत संविदा एवं विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को नियमित किया जाए। नियमितीकरण होने तक समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था लागू की जाए।

2. रोडवेज बेड़े में 700 नई बसें शामिल करने की मांग

उत्तराखंड परिवहन निगम के बस बेड़े में 700 नई बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए बसों की स्वीकृति एवं खरीद की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए।

3. प्रत्येक माह सात तारीख तक वेतन भुगतान

परिवहन निगम के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को हर महीने की सात तारीख तक वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

4. वेतन एवं आर्थिक व्यवस्था में सुधार

अन्य राज्यों के परिवहन निगमों के कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन एवं सुविधाओं के मद्देनजर उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों के हित में आवश्यक कदम उठाए जाएं। संघ ने वेतन संबंधी व्यवस्था में सुधार के लिए सैलरी सपोर्ट एवं वित्तीय पुनर्गठन की व्यवस्था बजट में शामिल करने की मांग उठाई है।

5. विशेष परिवहन सहायता कोष का गठन

बसों की खरीद, ईंधन, मरम्मत एवं संचालन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से अलग से स्पेशल ट्रांसपोर्ट सपोर्ट फंड बनाया जाए। इससे निगम की परिवहन सेवाओं के संचालन में आने वाले अतिरिक्त खर्च को पूरा करने में मदद मिल सकेगी।

शासन और निगम प्रबंधन से वार्ता की अपील

संघ ने मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, शासन के उच्चाधिकारियों एवं निगम प्रबंधन से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है। संगठन का कहना है कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े लंबित मामलों पर निर्णय लेकर समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाना चाहिए। संघ ने मांगों के निस्तारण के लिए उच्चस्तरीय वार्ता आयोजित करने की भी अपील की है।

धरने में शामिल कर्मचारि

संघ की प्रेस विज्ञप्ति में धरने के तीसरे दिन उपस्थित कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों में देवेंद्र कुमार मिश्रा, दीप चंद शाह, गौरव गुप्ता, नरेंद्र पाल, मनोज मिश्रा, रवि कुमार, मनीष कुमार, कुलदीप गुप्ता, सुनील गुप्ता, हिमांशु उपाध्याय, राजेंद्र कुमार, गोविंद कुमार, कमल जीना, पंकज भट्ट, वीरेंद्र बिष्ट, महेश राना, नवीन नेगी, कंदन सिंह, दीपक सिंह, चंद्रमोहन जोशी, चंद्रमोहन पांडे, चरणदत्त मुरारी, उमेद सिंह, संजय दयाल और पंकज चौबे सहित अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संघ ने दोहराया कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान होने तक अनिश्चितकालीन धरना शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें