Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

डीएम के निर्देश के बाद कहीं तोड़े चबूतरे तो कहीं दिखाई हमदर्दी, : एक तरफा कार्रवाई को लेकर लोगो में झलक रही नाराजगी, संबंधित विभाग मौन, तो सुनेगा कौन

Abid Hussain

Sun, Jul 13, 2025

टनकपुर/ बीते दिनों भारी वर्षा के चलते नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाने के बाद स्थानीय लोग खासे परेशान हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित कर्मचारियों को जल निकासी के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश भी जारी कर नालियों को खुला रखने के आदेश जारी किए थे। 

इस मामले में पालिका प्रशासन द्वारा कहीं-कहीं पर तो नालियों के ऊपर बनाए गए चबूतरे तोड़ दिए गए कहीं पर हमदर्दी दिखाए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी झलक रही है। इसे रसूखदार लोगों का दबाव कहें या आखिर क्या मामला है समझ से परे हैं। आपको बता दें नगर में कई क्षेत्रों में नालियों के ऊपर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिससे उनकी साफ सफाई नहीं हो पा रही है। इन नालियों के चोक होने के कारण बारिश के पानी के साथ गंदगी सड़कों पर बहने लगती है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है।  कई जगह पानी निकासी के लिए बनाई नालियां चौक है।

 सफाई नहीं होने कारण इन नालियो पर अतिक्रमण हो रहा है। लोगों के द्वारा कई बार ज्ञापन देने के बाद भी नालियों की सफाई नहीं हो सकी स्वच्छता को लेकर शहर में काफी काम किए जाने की बात कही जाती है। अधिकारी नगर के अलग-अलग वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का मुआयना भी करते हैं। इसके बाद भी सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ी समस्या नगर की नालियों पर हो रहे अतिक्रमण की है कुछ साल पहले प्रशासन ने नालियों से अतिक्रमण को हटाया था।  नालियों के ऊपर कई लोगों ने तो लोहे की जालियां लगा ली लेकिन कुछ एक लोगों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया सफाई हमले से जब शिकायत की जाती है तो उनका कहना होता कि जब नालियां ही नहीं दिखाई देगी तो वह सफाई कैसे कर सकते हैं। इसे लेकर अब नगर  पालिका को देखना होगी इस समस्या का समाधान किस तरह कराया जा सके। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद पालिका प्रशासन द्वारा पीलीभीत चुंगी के समीप जिन व्यापारियों के चबूतरे तोड़ दिए गए हैं उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन द्वारा एक तरफा कार्रवाई की गई जो की सही नहीं है जबकि पालिका प्रशासन को अन्य व्यापारियों के भी चबूतरे तोड़ने चाहिए थे। जिससे जल निकासी की व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके। आपको बता दें राजाराम चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन रोड पर कई जगह  चबूतरे नालियों के ऊपर बने हुए हैं। अब सवाल यह उठता है आखिर डीएम के निर्देश का पालिका प्रशासन द्वारा ठीक प्रकार से  पालन नहीं किया गया या रसूखदार लोगों के चलते पालिका प्रशासन ने चुप्पी साध ली। यह बड़ा ही सवाल है।

Tags :

जरूरी खबरें