Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

हिंदूपुर बिजनौर के लाल ने बढ़ाया जिले का मान, यूपी अंडर-14 क्रिकेट टीम : आरिज़ सिद्दीकी का चयन

Abid Hussain

Sun, Jan 18, 2026

बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत शाहपुरा हिंदूपुर निवासी आरिज़ सिद्दीकी पुत्र महताब सिद्दीकी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-14 क्रिकेट टीम में होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और गौरव की लहर दौड़ गई है। इस होनहार खिलाड़ी की उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि गांव, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। आरिज सिद्दीकी के पिता मेहताब सिद्दीकी व्यवसाई तो मां नरगिस ग्रहणी है। आरिज सिद्दीकी की प्रारंभिक पढ़ाई एलआरएस अकैडमी नगीना से हुई है।

कोच बदरुद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय इंदौर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट/कैंप में आरिज़ सिद्दीकी यूपी अंडर-14 टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरिज़ ने मुरादाबाद में रहकर “आई नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट अकादमी” से कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले आरिज़ सिद्दीकी की इस सफलता पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि आरिज़ आने वाले समय में प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश का नाम भी रोशन करेंगे।

आरिज़ की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी मंज़िल को पाया जा सकता है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है। आरिश की उपलब्धि पर पत्रकार अनीस सिद्दीकी, वसीम अहमद सिद्दीकी, नसीम सिद्दीकी, हाफिज रेहान सिद्दीकी, डॉक्टर नसीम अहमद सिद्दीकी, वसीम अहमद सिद्दीकी, नवेद आलम; अतीक अहमद; उस्मान सिद्दीकी, इरफ़ान सिद्दीकी, आसिफ सिद्दीकी, ग्राम प्रधान कोतवाली इमरान कुरेशी ग्राम प्रधान हिंदूपुर राशिद सिद्दीकी सहित तमाम गणमान्य लोगों ने आरिज सिद्दीकी के  उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मुबारकबाद दी है।

Tags :

मेहनत का मिला इनाम

जरूरी खबरें