: पत्रकार कुंदन के लापता बेटे को 5 माह बाद चंपावत पुलिस ने उत्तर प्रदेश से खोज निकाला बच्चे के सकुशल मिलने पर परिवार सहित क्षेत्र में खुशी की लहर
admin
Thu, Mar 2, 2023
टनकपुर/ बनबसा। पत्रकार कुंदन सिहं बिष्ट के बेटे के मिल जाने से परिवार में खुशियां लौट आई है पत्रकार कुंदन सिंह का बेटा करीब पांच माह पहले बनबसा से अचानक लापता हो गया था। बच्चे के लापता हो जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने काफी खोजबीन की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी आज करीब 5 माह बीत जाने के बाद पुलिस, एसओजी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने छह माह की कड़ी मेहनत के बाद बच्चे को उत्तर प्रदेश राज्य से खोज निकाला।

इसी के साथ कुंदन बिष्ट के परिवार में खुशियां लौट आई हैं। कुंदन बिष्ट के परिवार के साथ ही मीडिया कर्मियों में भी खुशी का माहौल है। सभी ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए बधाई दी है। वहीं इस सफलता पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी पुलिस टीम को बधाई दी है।
चम्पावत एसओजी, पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ने पत्रकार कुंदन बिष्ट के बेटे को प्रशांत बिष्ट को यूपी के फर्रुखाबाद के एक होटल से सकुशल बरामद किया है। मालूम हो कि करीब पांच माह पहले एक रात को प्रशांत अचानक लापता हो गया था। तब से उसकी लगातार खोजबीन की जा रही थी। परिवार के साथ ही मीडिया कर्मियों ने पुलिस प्रशासन को प्रशांत को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने को लेकर दबाव भी बनाया गया। एसपी देवेंद्र पींचा इस मामले की स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे थे। बीते साल बनबसा दौरे पर आए सीएम पुष्कर धामी ने खुद पत्रकार के घर जाकर उन्हें आश्वस्त किया था कि पुलिस बच्चे की खोज में कतई कोताही नहीं बरतेगी। उन्होंने पुलिस को ठोस कार्यवाही करने निर्देश दिए थे। आखिरकार पुलिस को बच्चे को खोजने में सफलता मिल ही गई। बेटे के मिलने पर पत्रकार के परिवार में ख़ुशी की लहर है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित पुलिस टीम का धन्यवाद अदा किया है। पुलिस की इस सफलता पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी टीम को बधाई दी है।
Tags :