Wed 21 Oct 2026

ब्रेकिंग

शिविर फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान

मिसाल, वन विभाग व स्वास्थ्य सेवाओं को दी बड़ी सौगात

अब राह होगी आसान

टनकपुर में विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरूक

साथ मामी-भांजा गिरफ्तार

सुचना

किसानों के लिए बड़ी खबर: पूर्णागिरि तहसील में चार दिन लगेंगे विशेष : शिविर फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान

Abid Hussain

Wed, Oct 21, 2026

22 से 27 अक्टूबर तक चार गांवों में लगेंगे कैंप, अधिकारियों की मौजूदगी में होगी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री

टनकपुर/पूर्णागिरि। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री को गति देने और शेष पंजीकरण का कार्य पूरा कराने के लिए प्रशासन ने विशेष पहल की है। उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि (टनकपुर) प्रमोद कुमार ने विशेष शिविरों के आयोजन के लिए तिथियां और स्थान निर्धारित किए हैं। इन शिविरों के माध्यम से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जाएगी, ताकि पात्र किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हो सके।

जारी आदेश के अनुसार, 22 अक्टूबर को उचौलीगोठ, 23 अक्टूबर को ज्ञानखेड़ा, 24 अक्टूबर को चंदनी और 27 अक्टूबर को पचपकरिया स्थित पंचायत घर में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। सभी शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे।

प्रशासन की ओर से शिविरों में सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और राजस्व उपनिरीक्षक अभिलेखों के साथ उपस्थित रहेंगे। संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें टेंट, विद्युत व्यवस्था, इंटरनेट और लैपटॉप की उपलब्धता शामिल है, ताकि किसानों को पंजीकरण के दौरान अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

आदेश के मुताबिक, प्रत्येक शिविर में संबंधित क्षेत्र के किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए निर्धारित ऑपरेटर की उपस्थिति भी अनिवार्य रहेगी। राजस्व उपनिरीक्षक शिविर में आने वाले प्रत्येक खातेदार का अंश निर्धारण कराते हुए फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग करेंगे।

उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने को कहा है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्य में उदासीनता, लापरवाही अथवा शासकीय निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र के किसानों को अपने गांव के पंचायत घर में ही फार्मर रजिस्ट्री कराने का अवसर मिलेगा। किसानों के लिए जरूरी है कि वे निर्धारित तिथि पर संबंधित शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराने की प्रक्रिया पूरी करें।

किसानों के लिए बड़ी खबर: पूर्णागिरि तहसील में चार दिन लगेंगे विशेष शिविर, फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें