Wed 27 May 2026

ब्रेकिंग

ईद-उल-अजहा को लेकर तैयारियां पूरी, विभिन्न मस्जिदों में नमाज का समय घोषित

डिस्पैच प्रक्रिया 8 जून से

सामाजिक न्याय व शिक्षकों के हितों पर उठाई आवाज

ऑपरेशन प्रहार के तहत रीठा साहिब पुलिस की कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार

डाउनलोड करने की अपील

सुचना

: मनिहार गोठ में सिरात- ए- मुस्तकीम लाइब्रेरी का पालिकाध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ

admin

Sun, Apr 30, 2023

रिपोर्ट✍✍ आबिद सिद्दीकी

टनकपुर / मनिहार गोठ में  फैजाने गरीब नवाज मदरसे में रविवार को पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने  सिरात- ए- मुस्तकीम लाइब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन किया ।

सिरात- ए- मुस्तकीम लाइब्रेरी का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्य अतिथि विपिन कुमार वर्मा ने कहा कि

कहा कि मुस्लिम भाई अपने बच्चों को मदरसे और स्कूल भेजकर अच्छी तालीम दिलाएं और मुल्क के विकास में भागीदारी निभाने का मौका दें। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए जो प्रयास आपके द्वारा किए जा रहे हैं वह वाकई काबिले तारीफ है इसमें अगर आपको हमारी भी कहीं आवश्यकता हो तो हम अपने स्तर से पूरा-परा सहयोग करेंगे।

मस्जिद कमेटी के सदर शफीक उररहमान ने कहा कि इस्लाम ने दुनिया में अमन का पैगाम दिया। हमें वलियों के द्वारा बताए गए  नेकी और सच्चाई के रास्ते पर चलकर उनके आदर्शाें को जीवन में अपनाना चाहिए। पूर्व सदर फखरुद्दीन अली  ने कहा कि बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी पढ़ाए। और  कहा कि सभी मुस्लिम भाई   दीनी तालीम के साथ साथ खुद तथा अपने बच्चों को नमाज पढ़ना कायम कराएं । कार्यक्रम के दौरान मदरसे के बच्चों ने प्रोग्राम पेश किए। मदरसा कमेटी की ओर से बच्चों को ईनाम दिए गए। मुफ्ती अंसार अहमद और नायब इमाम इकरार हुसैन ने  सालना गतिविधियों की  जानकारी दी। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाधक्ष अमजद भाई,  जहीर अब्बास,मस्जिद कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद नसीम ,सचिव समीर हुसैन, कोषाध्यक्ष तनवीर हुसैन ,सदस्य मोहम्मद अनीस, रियासत हुसैन, अमजद हुसैन, नाजिम हुसैन ,लियाकत हुसैन ,शाहिद अली, मोहम्मद लुकमान ,ताहिर हुसैन आदि मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें