Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: विवेकानंद विद्या मंदिर में लगते हैं प्रतिभा को पंख अच्छे मार्क्स लाने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

admin

Sat, Apr 1, 2023
टनकपुर/ लाला चंभाराम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह नगर संघचालक जगदीश चंद जोशी  विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका के सभासद सविता बिष्ट विद्यालय के प्रबंधक दरबान सिंह करायत  अध्यक्ष देवी दत्त जोशी  विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश चन्द्र पांडे  ने मां शारदा के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया समारोह में विभिन्न कक्षाओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया विद्यालय में प्रथम यश अवस्थी 9 अ 96.3% विद्यालय में द्वितीय नैतिक खर्कवाल 6 ब 93.6%तथा विद्यालय में तृतीय स्थान कृतिका गढ़कोटी 6ब 93.1%प्राप्त किया प्रधानाचार्य शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर छात्र-छात्राओं तथा उपस्थित अभिभावकों को बधाई दी
 उन्होंने बताया कि बेहतर नतीजों के लिए  छात्रों को पहले दिन से ही  परीक्षा के डर से निजात दिलाई जाती है। छमाही के परिणाम के बाद अधिक नंबर लाने वाले और कम अंक लाने वालों की श्रेणी बनाई जाती है। कमजोर और मेधावी बच्चों को श्रेणीबद्ध कर उनकी जरूरत के हिसाब से पढ़ाया जाता है। छमाही के परीक्षा परिणाम के बाद आचार्य रिजल्ट लेकर छात्र-छात्राओं के घर जाते हैं और अभिभावकों को भी कमियों को दूर करने के लिए सुझाव देते हैं। अवकाश में अतिरिक्त कक्षाओं के जरिए भी उनकी कमियों को दूर किया जाता है।
मुख्य अतिथि जगदीश जोशी  ने विद्यालय के अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के अध्यापक छात्र छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को दिया है

Tags :

जरूरी खबरें