Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: विष्णुपुरी कॉलोनी में खाली पड़े प्लाटों में कूड़ा फेंके जाने से स्थानीय लोगों का जीना हुआ मुहाल

admin

Wed, Feb 15, 2023
टनकपुर/ नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों के द्वारा नगर क्षेत्र में कूड़ा फेंके जाने से  खाली पड़े प्लाटों में घरों के सामने कूड़े के ढेर लग गए  हैं। कूड़े के ढेरों से उठती दुर्गंध से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। [video width="640" height="320" mp4="https://uk24livenews.com/wp-content/uploads/2023/02/VID-20230215-WA0005.mp4"][/video]

जानकारी के मुताबिक पालिका के  कर्मचारियों ने कूड़ा फेंकने के लिए   शहर के खाली प्लॉटों में  कचरे के ढेर लगाने शुरू कर दिए हैं।  वार्ड वासियों का कहना है कि नगर पालिका परिषद के कर्मचारी  कचरा खाली प्लाटों में फेक॔ रहे है। जगह-जगह  शहर में खाली पडे़ कुछ प्लॉटों में भी कचरे के ढेर देखने को मिल रहे हैं। इनके आसपास रहने वाले लोग बदबू और भीषण गंदगी से परेशान हैं। इसके बावजूद नगर परिषद के अधिकारियों में सफाई बनाए रखने को लेकर गंभीरता नजर नहीं आ रही।

 सबसे अधिक समस्या का सामना विष्णुपुरी कॉलोनी के वार्ड वासियों को करना पड़ रहा है। वार्ड वासी प्रेमा शर्मा ने बताया कि  उनके घर के  सामने खाली पड़े प्लाट में कूड़ा इकट्ठा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।  वार्ड वासियों का कहना है कि नगर परिषद के कर्मचारी द्वारा कूड़ा फेंके जाने से उनके घरों के आगे गंदगी का आलम बना हुआ है । साथ ही शहर में घरों के आसपास कचरे की समस्या  होने से डेंगू जैसे संक्रामक रोगों का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है। इस पर प्रशासन को तत्काल उचित कदम उठाने की जरूरत है।

Tags :

जरूरी खबरें