: होली त्रिनिटी पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया
admin
Sat, Mar 4, 2023
टनकपुर / होली त्रिनिटी पब्लिक स्कूल, का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक जी बी सिंह एवं प्रधानाचार्य नीरज सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


स्थापना दिवस के मौके पर विद्यालय के छात्रों द्वारा एक आर्ट एंड क्राफ्ट एवं फूड फेस्टिवल धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज सिंह ने बताया कि विद्यालय के स्विमिंग पुल का भी पुनः उद्घाघाटन कर बच्चों के लिए पुनः चालू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि

स्थापना दिवस पर बच्चों द्वारा अनेक सुंदर मॉडल बनाये गए और बच्चों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाए गए ।
आभिभावकों ने आर्ट क्राफ्ट एवं फूड फ्रास्टिवल मे स्वादिष्ट व्यंचनों का स्वाद लिया।
विद्यालय प्रबंधक ने बच्चों द्वारा बनाये गये मॉडल की सराहना की और बच्चों को प्रोत्साहित किया। 

इस अवसर पर प्रवीणा सिंह, अश्विनीसिंह, सायरा सिंह, योगेश पांडे, बिना मेवाड़ी ,सुनीता जोशी , रेनू खोलिया, श्वेता, पूजा बिष्ट, ज्योत्शना, ललिता सिंह विकास ठाकुर रागिनी एवं सरिता आदि उपस्थित रहे

Tags :