Sat 08 Aug 2026

ब्रेकिंग

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

रहा भव्य सैनिक स्मारक अंतिम चरण में

पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

सुचना

महेंद्रनगर नेपाल जाएं तो पोखरी कॉटेज अवश्य जाएं : यहां का सुंदर वातावरण करेगा आपको अपनी ओर आकर्षित

Abid Hussain

Sun, Jun 1, 2025

महेंद्रनगर (नेपाल) महेंद्र नगर नेपाल का एक प्रमुख शहर है।  इस शहर में मां पूर्णागिरि मेले में हजारों की तादाद में श्रद्धालु यहां सिद्ध  बाबा के दर्शन को पहुंचते हैं। यहां कई प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। मार्केट में हर समय भारी भीड़ बनी रहती है।

 यहां की प्राकृतिक खूबसूरती की बात की जाए जो यहां की ताजगी भरी हवा अपने लपेटे में ले लेगी। सादगी से ओत प्रोत यह  शहर घनिष्ठ को महत्व देता है। धार्मिक स्थलों की भी यहां कोई कमी नहीं है। यह स्थान धार्मिक प्राकृतिक व रोमांचक स्थलों का संगम है। एक नए वातावरण में आकर भी अपनत्तव महसूस करना बहुत बड़ी बात है। 

पर यहां आकर  उसको महसूस किया जा सकता है। यहां कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं जिसमें पोखरी कॉटेज झूलिंगापुल सहित कई ऐसे स्थल यहां मिलते हैं।  इन सब में पोखरा कॉटेज अतुलनीय नजरों का भंडार है। जो साल भर पर्यटको  को आकर्षित करता है। यहां रात का जीवन भी आपके सफर को यादगार बनाने में मदद करेगा। रात के समय यहां रंगीन लाइटों की टिमटिमाहट  आपको मदहोश कर देगी।

 यहां आकर  खूबसूरती वातावरण के साथ एक नए सफर की नींव रखी जा सकती है। अगर आप बच्चों की छुट्टियां बिताने नेपाल जाना चाहते हैं तो एक बार पोखरी कॉटेज का नजारा नजर अवश्य देखें।  महेंद्रनगर बस स्टैंड से मात्र 4 किलोमीटर दूरी पर यह पोखरी कॉटेज बना हुआ है।

Tags :

जरूरी खबरें