Thu 12 Mar 2026

ब्रेकिंग

गोविंद आर्य (गैस प्रबंधक टनकपुर)

भव्य परेड, GM जावेद अंसारी ने जवानों की सराहना की

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन निगम प्रबंधन को भेजा नोटिस

अधिकारी चंपावत

रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

सुचना

रिपोर्ट: ए. एच. सिद्दीकी : रामपुर में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा मेंआग लगने से मचा हड़कंप

Abid Hussain

Thu, Apr 17, 2025

■■लगभग डेढ़ घंटे के बाद आग पर पाया काबू

■■कैश और दस्तावेजों को सुरक्षित देख अधिकारियों ने ली राहत की सांस

, मिलक : बैंक ऑफ बड़ौदा की रठौंडा स्थित शाखा में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद फायर ब्रिगेड को फोन किया। बिलासपुर और मिलक से दमकल वाहन पहुंच गए। उसके बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया और इसके बाद अधिकारियों ने कैश और दस्तावेजों को देखकर राहत की सांस ली।

गुरुवार सुबह 5 बजे फायर ब्रिगेड को मिलक के रठौंडा स्थित बैंक और बड़ौदा में आग लगने की सूचना मिलने पर बिलासपुर और मिलक स्थित लोहा से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने की सूचना फैलने पर बैंक के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बैंक के गेट का ताला खोलकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अंदर घुसने की कोशिश की। लेकिन धुआं और अंधेरा होने की वजह से कर्मचारी बैंक परिसर में दाखिल नहीं हो पा रहे थे। इसलिए उन्होंने धुएं को बाहर निकालने के लिए बैंक की दीवार को तोड़ा। इसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अंदर दाखिल हुए और आग को बुझाया। लगभग डेढ़ घंटे के बाद पूरी तरह आग पर काबू पा लिया गया। बैंक के शाखा प्रबंधक विजय आनंद ने बताया कि सुबह 5 बैंक में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को आग लगने की खबर दी और स्वयं मौके पर पहुंचे। बैंक के शटर के नीचे से धुआं निकल रहा था। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। बैंक में रखा कैश और दस्तावेज सुरक्षित हैं।

Tags :

जरूरी खबरें