Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

बनाया नया कीर्तिमान

देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे हों सभी काम

पूर्णागिरि धाम मार्ग होगा रोशन

सुचना

: न्यायालय परिसर स्थित कैंटीन की नीलामी प्रक्रिया 7 अप्रैल को

टनकपुर/ जिला जजी चंपावत के उप मुख्यालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायिक मजिस्ट्रेट  टनकपुर न्यायालय परिसर में स्थित कैंटीन की नीलामी प्रक्रिया वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए 7 अप्रैल को न्यायालय परिसर में होना प्रस्तावित है।

प्रशासनिक अधिकारी विजय बहादुर वर्मा न्यायालय टनकपुर ने बताया कि प्रियांशी नगरकोटी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायिक मजिस्ट्रेट टनकपुर जिला चंपावत के निर्देशानुसार टनकपुर के न्यायालय परिसर में एक कैंटीन की नीलामी की जानी है। उन्होंने बताया कि उक्त कैंटीन की न्यूनतम बोली  मु. 6600 छ: हजार छ: सौ रुपए और जमानत राशि ₹3000 निर्धारित की गई है। जो भी व्यक्ति इच्छुक हो वह ₹3000 की जमानत धनराशि न्यायालय के कार्यालय में जमा करा कर नीलामी में बोली लगाने हेतु 7 अप्रैल 2024 रविवार को समय दोपहर 1:00 बजे सिविल न्यायालय परिसर में उपस्थित  होवे। नीलामी से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु सिविल न्यायालय टनकपुर के कार्यालय में संपर्क करें।

Tags :

जरूरी खबरें