Thu 29 Oct 2026

ब्रेकिंग

लकी ड्रॉ में बाइक और स्कूटी समेत मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

सुचना

: ■आवश्यक सूचना■ टनकपुर के ज्ञानखेड़ा में कुर्क संपत्ति की नीलामी आगामी माह रविवार 22 दिसंबर 2024 को होगी, तहसील प्रशासन टनकपुर

admin

Thu, Nov 28, 2024

टनकपुर/ सीएम की विधानसभा टनकपुर मे पूर्णागिरि  तहसील प्रशासन की कार्रवाई से बकायेदारो में हड़कंप मचा हुआ है। यहां तहसील प्रशासन ने बकायेदारो से वसूली अभियान तेज कर  शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में तहसील प्रशासन ने बकायेदारों की कुर्क संपत्ति की नीलामी की तिथि घोषित की है। उप जिलाधिकारी आकाश जोशी व तहसीलदार जगदीश गिरी ने बताया कि यहां बकायेदारो से वसूली अभियान जारी है। जिसके तहत नीलामी संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया के लिए तिथि घोषित की गई है।

उन्होंने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार बकायेदार मुकेश चंद्र पांडे पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र पांडे निवासी ज्ञानखेड़ा के द्वारा 44 लाख रुपए अदा न कर पाने के कारण इनकी संपत्ति कुर्क करने के के साथ नीलामी के निर्देश जारी हुए हैं । कुर्क संपत्ति आगामी माह  22 दिसंबर 2024 दिन रविवार को 11:00 तहसील प्रशासन के सभागार में नीलामी की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इच्छुक बोली दाता उक्त तिथि पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं ।

Tags :

जरूरी खबरें