Sat 24 Oct 2026

ब्रेकिंग

वसूला ₹7,500 जुर्माना

पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप

अतिकुर रहमान ने उठाई पांच सूत्रीय मांग

अब सीधे खातों में पहुंचेगा वेतन!

योजनाओं की जानकारी

सुचना

टनकपुर में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 14 चालान कर : वसूला ₹7,500 जुर्माना

Abid Hussain

Sat, Oct 24, 2026

टनकपुर में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 14 चालान कर वसूला ₹7,500 जुर्माना

बॉडी वॉर्न कैमरे के साथ हुई चेकिंग, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाली बुलेट पर भी कार्रवाई

टनकपुर, चंपावत। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ टनकपुर कोतवाली पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बॉडी वॉर्न कैमरों के साथ वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने कुल 14 चालान करते हुए 7,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला।

पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव के दिशा-निर्देशों तथा क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। किरोड़ानाला, नायकखेड़ा, चूका और पूर्णागिरि मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 13 चालान किए गए, जबकि बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड/रेट्रो साइलेंसर के इस्तेमाल के मामले में एक चालान किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल 14 चालान कर 7,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक कुशल सिंह नगरकोटी, हेड कांस्टेबल रियाज अहमद, हेड कांस्टेबल रामलाल और कांस्टेबल हितेश वर्मा शामिल रहे।

नियमों का पालन करने की अपील

चंपावत पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर का इस्तेमाल करने और अनावश्यक तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर से बचने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन जरूरी है।

सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा।

Tags :

चंपावत पुलिस की कार्रवाई

जरूरी खबरें