Thu 29 Oct 2026

ब्रेकिंग

लकी ड्रॉ में बाइक और स्कूटी समेत मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

सुचना

: नेपाल राष्ट्र की युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बनबसा पुलिस ने 6 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

admin

Thu, Jan 9, 2025

बनबसा ( चम्पावत ) नेपाली महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी 55 वर्षीय संतोष गुप्ता पुत्र स्व रामस्वरूप गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 03 चंद मार्केट पाटनी तिराहा बनबसा जनपद चम्पावत को थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम नें 6 घंटे के भीतर  गिरफ़्तार कर लिया।  

गौरतलब है की बीती 8 जनवरी को बुधवार नेपाल राष्ट्र निवासी 22 वर्षीय युवती ने थाना बनबसा में तहरीर दी थी। जिसमे पीड़ित युवती नें बनबसा निवासी अधेड व्यक्ति संतोष गुप्ता पर जबरदस्ती मारपीट कर शारीरिक संबंध बनाये जाने के गंभीर आरोप लगाए थे, उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए बनबसा पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा FIR,NO, 02/ 2025 U/S 64 (1) 115 (2) भारतीय न्याय संहिता बनाम संतोष गुप्ता पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक हिमानी गहतोड़ी कोतवाली टनकपुर के सुपुद्र की गई है। 

आरोपी को गिरफ़्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवान, उप निरीक्षक मनीष खत्री, एसओजी प्रभारी, उप निरीक्षक दिलबर सिंह भंडारी, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल नवल किशोर एसओजी, महिला कांस्टेबल राकेश्वरी राणा, कांस्टेबल चालक अनिल कुमार मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें