Thu 29 Oct 2026

ब्रेकिंग

लकी ड्रॉ में बाइक और स्कूटी समेत मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

सुचना

: भारतोली में डाक पार्सल कैंटर के खाई में लटकने से हादसा होते-होते बचा, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

admin

Sat, Nov 16, 2024

■■ चालक ने कूद कर बचाई जान
टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रहा था वाहन

लोहाघाट( चंपावत):टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं जहां कल शुक्रवार सुबह एक डाक पार्सल ट्रक स्वाला में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया तो वहीं शुक्रवार देर रात 11:00 बजे के लगभग टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा कैंटर भारतोली के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर क्रस बैरियर तोड़कर खाई में लटक गया गनीमत रही कैंटर खाई में लटक गया अन्यथा सैकड़ो फीट गहरी खाई में समा जाता कैंटर चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई चालक पुष्कर ने बताया भारतोली में एक वाहन का टायर पंचर हुआ था वह उसकी मदद करने के लिए अपने वाहन को बैक कर रहा था तभी यह हादसा हो गया वही क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपेंद्र अधिकारी ने बताया कैंटर को खाई में जाने से रोकने के लिए रस्सी की मदद से बांधा गया है दीपेंद्र ने बताया एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया कैंटर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है

Tags :

जरूरी खबरें