Thu 29 Oct 2026

ब्रेकिंग

लकी ड्रॉ में बाइक और स्कूटी समेत मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

सुचना

: टनकपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों को पीएलवी विजेंद्र अग्रवाल ने शपथ दिलाते हुए किया प्रेरित

admin

Thu, Nov 28, 2024

टनकपुर / नगर क्षेत्र के राजश्री होटल मे बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में पीएलवी बिजेंद्र अग्रवाल द्वारा नगर उद्योग ब्यापार मण्डल टनकपुर के कार्यकारिणी सदस्यों को बाल विवाह रोकने एवं बाल अपराध को जड़ से विनाश करने एवं समाज के सभी वर्गों, सहित सभी व्यापारियो को प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

इस दौरान पीएलवी बिजेंद्र अग्रवाल द्वारा बताया गया की 30 नवंबर को लोहाघाट मे होने वाले बहुददेसीय शिविर एवं 14 दिसंबर को टनकपुर तहसील मे होने वाले लोक अदालत का किस प्रकार लाभ लिया जा सकता है,साथ  ही उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकान या कारखाने मे 14 वर्ष के बच्चों से काम न करवाये जाने की अपील की है, कार्यक्रम मे व्यापार मण्डल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें