Thu 29 Oct 2026

ब्रेकिंग

लकी ड्रॉ में बाइक और स्कूटी समेत मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

सुचना

: एसडीएम पाटी ने की खनन माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही

admin

Sat, Nov 16, 2024

■■ जेसीबी सहित पत्थर का जखीरा किया गया सीज

चंपावत। (गणेश दत्त पांडे) एसडीएम पाटी नितेश डांगर के द्वारा चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के मुलाकोट क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को एसडीएम नितेश डांगर के निर्देश पर तहसीलदार पाटी ईश्वर सिंह भीमा ,खान अधिकारी चित्रा जोशी व राजस्व उप निरीक्षक राकेश पगंरिया ने मुलाकोट क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर दबिश दी टीम ने दबिश के दौरान सड़क किनारे की पहाड़ियों से अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन को पकड़ा है टीम में तत्काल कार्रवाई करते हैं मौके पर जेसीबी मशीन व अवैध 97 घन मीटर पत्थर को सीज कर दिया तथा मौके पर ही पत्थर की नीलामी कर दी गई तहसीलदार पाटी ने बताया जेसीबी मशीन केशर सिंह अधिकारी की है जिसे सीज कर दिया गया है वही राजस्व उप निरीक्षक राकेश पगरिया के द्वारा कुछ दिन पूर्व भी अवैध खनन करते हुए दो पिकअप वाहन सीज किए गए थे तहसीलदार पाटी व राजस्व उप निरीक्षक पंगरिया के द्वारा पिछले कई दिनों से खनन माफिया को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही थी जिस पर टीम को आज सफलता हाथ लगी वहीं एसडीएम पाटी नितेश डांगर ने कहा क्षेत्र में अवैध खनन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।

Tags :

जरूरी खबरें