Thu 29 Oct 2026

ब्रेकिंग

लकी ड्रॉ में बाइक और स्कूटी समेत मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

सुचना

: टनकपुरः स्टंटबाज बाइकर्स चालकों की अब खैर नहीं, व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने एसपी को ज्ञापन भेज कार्रवाई की करी मांग

admin

Tue, Nov 12, 2024

■■ प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

टनकपुर/ नगर क्षेत्र में सड़कों पर बेतरतीब सरपट दौड़ रहे दो पहिया वाहन चालकों की अब खैर नहीं, हां जी हां यह बात बिल्कुल सही है। इसके लिए पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें नगर क्षेत्र की सड़कों पर तेज गति से चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ करवाई करने के लिए नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा को सौपं कर  स्टंटबाज दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एसपी अजय गणपति को भेजे गए ज्ञापन मे बताया गया कि तमाम स्टंटबाज बाइकर्स तेजी से मोटरसाइकिल वाहन चला कर नगर की सड़कों पर सरपट दौड़ते नजर आ रहे हैं। इन स्टंटबाज बाइकर्स की मनमानी के चलते कभी भी दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है।  तमाम बच्चे प्रतिदिन साइकिल से  स्कूल भी जाते हैं और नगर क्षेत्र मे बाजार से खरीदारी करने आ रहे बुजुर्ग लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों को भी हर समय दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। ज्ञापन में ऐसे बाइकर्स स्टंटबाज वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।  प्रभारी कोतवाल को ज्ञापन देने के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, संजय पांडे, अंकित अग्रवाल मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें