Thu 29 Oct 2026

ब्रेकिंग

लकी ड्रॉ में बाइक और स्कूटी समेत मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

सुचना

: भाजपा नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन विपिन कुमार के चुनावी कार्यालय का शुक्रवार को हुआ शुभारंभ

admin

Sat, Jan 4, 2025

टनकपुर/ नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विपिन कुमार के चुनावी कार्यालय का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। इस दौरान तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। शास्त्री चौक स्थित शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे  मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर रीबन काट कार्यालय का शुभारंभ किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार को चुनाव जिताने का संकल्प लिया। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार ने  सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें  निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है । मैं उनके इस विश्वास मे खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विकास के लिए विभिन्न योजनाए शुरू की गई है। जिसका आम लोगो को लाभ मिलना शुरू हो गया है । मैं उनके इस विश्वास मे खरा उतरने की कोशिश करूंगा । वही विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा जिले की सभी सीटों में विजय हासिल करेगी। इस मौके पर कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Tags :

जरूरी खबरें