Thu 29 Oct 2026

ब्रेकिंग

लकी ड्रॉ में बाइक और स्कूटी समेत मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

सुचना

: सेना भर्ती को पहुंचे युवको ने टनकपुर बस स्टेशन के समीप जाम लगाकर काटा हंगामा लगाए हाय- हाय के नारे

admin

Mon, Nov 18, 2024

■■ बस उपलब्ध न होने पर आक्रोशित युवाओं ने लगाएं उत्तराखंड परिवहन निगम हाय- हाय के नारे ■■

■■ जाम लगने के 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया

टनकपुर/ सेना भर्ती में भाग लेने आए युवकों ने सोमवार को सुबह 5:00 बजे बस स्टेशन टनकपुर में जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित युवाओं की स्टाफ से नोंकझक भी हुई बाद में बस उपलब्ध कराए जाने पर युवकों का आक्रोश शांत हुआ। आपको बता दें बसो के संचालन के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम भले ही लंबे चौड़े दावे करता हो लेकिन सोमवार को असलियत खुलकर सामने आ गई। पिथौरागढ़ मार्ग पर जबरदस्त बसो का टोटा दिखाई दिया।

यही कारण रहा कि उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश कई राज्यों के दूरदरज  क्षेत्र से भर्ती को आए युवको को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इन क्षेत्रों के तमाम युवा रविवार को विभिन्न बसो से टनकपुर पहुंचे जब इन्हें पिथौरागढ़ के लिए बस नहीं मिली तो युवाओं ने हंगामा काटना शुरु कर दिया संचालन केंद्र मे मौजूद स्टाफ से भी इन लोगों की जबरदस्त नोक जोख हुई।

युवाओं का कहना था कि अगर बस सेवा नहीं दी गई तो वे लोग मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर बैठ जाएंगे और सभी युवा बस स्टेशन के सामने सड़क पर धरने पर बैठकर उत्तराखंड प्रशासन हाय हाय के नारे लगाने लगे बस स्टेशन के समीप जाम लगने से लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा जाम लगने के 40 मिनट बाद  कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवाओं को समझा बूझाकर जाम को खुलवाया।

Tags :

जरूरी खबरें