Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

चौथ मनाते पुलिसकर्मी हितेंद्र वर्मा की तस्वीर हुई वायरल

तीन ग्राम पंचायतों के पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा लाभ

लकी ड्रॉ में बाइक और स्कूटी समेत मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

सुचना

: आपदा ग्रस्त सीमांत क्षेत्रो के ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन, विस्थापन की उठाई मांग

admin

Sat, Sep 21, 2024

《《आपदा से गांव व भवनो को हुआ खतरा ग्रामीणो मे दहशत ■■

लोहाघाट /चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रो में आपदा से भारी तबाही हुई है आपदा से अभी तक ग्रामीण दहशत में है आपदा से सीमांत क्षेत्र में जहां तीन लोगों की मौत हो चुकी हैं वहीं जमीन फटने से कई गांव खतरे की जद में आ गए हैं शुक्रवार को कमलेड़ी ,सिरोड़ी , नकेला डनगांव व पासम गांव के आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगह विस्थापित करने की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुस्कर बोहरा व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय भट्ट ने एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट को ज्ञापन दिया व आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगह विस्थापन करने की मांग की ग्रामीणों ने बताया उनके गांव व मकान पूरी तरह खतरे की जद में है गांव में चारों ओर से जमीन फट चुकी है उनके साथ कभी भी भयंकर हादसा हो सकता है उन्होंने एसडीएम से जल्द सुरक्षित जगह विस्थापन की मांग की है वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए बताया सीमांत के भूस्खलन प्रभावित गांवो में राजस्व विभाग व भूगर्भीय सर्वेक्षण टीम के द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है जांच रिपोर्ट आने के बाद विस्थापन की कार्रवाई की जाएगी एसडीएम ने बताया आपदा की जद में आए परिवारों को सुरक्षित जगहो में रखा जा चुका है प्रशासन तेजी से राहत कार्य में जुटा हुआ है ज्ञापन देने में गिरधर सिंह ,कल्याण सिंह, मोहन सिंह कुवर ,गणेशराम, त्रिलोक सिंह ,चंद्र सिंह ,रमेश राम ,प्रधान पूजा भट्ट आदि मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें