Sat 24 Oct 2026

ब्रेकिंग

डॉ. देवी दत्त जोशी ने केंद्र सरकार के समक्ष रखा प्रस्ताव,

शिविर फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान

मिसाल, वन विभाग व स्वास्थ्य सेवाओं को दी बड़ी सौगात

अब राह होगी आसान

टनकपुर में विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरूक

सुचना

टनकपुर में ‘पिथौरागढ़ चुंगी’ बना ‘एनएचपीसी चौक’, नाम बदलते ही लोग : हैरान

Abid Hussain

Mon, Apr 27, 2026

टनकपुर शहर में एक अहम चौराहे का नाम बदलने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लंबे समय से ‘पिथौरागढ़ चुंगी के नाम से पहचाने जाने वाले इस स्थान को अब ‘एनएचपीसी चौक’ के नाम से जाना जा रहा है। अचानक हुए इस बदलाव से स्थानीय लोग हैरान हैं और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों से प्रचलित नाम को बिना व्यापक जानकारी या सहमति के बदल देना उचित नहीं है। कई लोगों ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुराने नाम से क्षेत्र की पहचान जुड़ी हुई थी, जिसे एकाएक बदल देना लोगों के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है।

वहीं, कुछ लोग इस बदलाव को विकास और नई पहचान से जोड़कर देख रहे हैं, क्योंकि एनएचपीसी (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) का क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बावजूद इसके, नाम परिवर्तन को लेकर स्पष्ट जानकारी न होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे लोगों की जिज्ञासा और भी बढ़ गई है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें