Sat 24 Oct 2026

ब्रेकिंग

पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप

अतिकुर रहमान ने उठाई पांच सूत्रीय मांग

अब सीधे खातों में पहुंचेगा वेतन!

योजनाओं की जानकारी

आत्महत्या की आशंका

सुचना

दिव्यांग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहल: 50 अभिभावकों को दी गई सरकारी : योजनाओं की जानकारी

Abid Hussain

Sat, Oct 24, 2026

दिव्यांग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहल: 50 अभिभावकों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

बीआरसी जमालपुर पठानी में पेरेंट्स काउंसलिंग का आयोजन, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और सुविधाओं पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

बिजनौर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल के बीआरसी जमालपुर पठानी में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए एक दिवसीय पेरेंट्स काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, अधिकारों और सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  सचिन कसाना के निर्देशन में, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार की अध्यक्षता तथा जिला समन्वयक समेकित शिक्षा लियाकत अली की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से प्रभावित बच्चों के लगभग 50 अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।

काउंसलिंग के दौरान अभिभावकों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, बच्चों की शिक्षा से संबंधित सुविधाओं तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रशस्त ऐप, एस्कॉर्ट अलाउंस, स्टाइपेंड, हियरिंग एड, ब्रेल किट और एमआर किट जैसी सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों को समझाया गया कि उचित मार्गदर्शन, समय पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता और शिक्षा के प्रति जागरूकता से दिव्यांग बच्चों को बेहतर शैक्षिक अवसर प्रदान किए जा सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य अभिभावकों को योजनाओं की जानकारी देकर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्पेशल एजुकेटर मुजफ्फर, वीरेंद्र कुमार, अयूब अली, फिजियोथेरेपिस्ट सैयद फरहत अली तथा बीआरसी के कर्मचारियों ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम में शामिल अभिभावकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके अभिभावकों को सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें