Thu 29 Oct 2026

ब्रेकिंग

तीन ग्राम पंचायतों के पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा लाभ

लकी ड्रॉ में बाइक और स्कूटी समेत मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

सुचना

: उत्तराखंड के प्रत्येक पर्वतीय जिलों से दिल्ली तक संचालित होने वाली पुरानी बसों के स्थान पर चलाई जाएंगे नई बसें सी. पी. कपूर (महाप्रबंधक)

चंपावत। (गणेश दत्त पांडे) उत्तराखंड परिवहन निगम रोडवेज द्वारा उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों से दिल्ली चलने वाली बसों के स्थान पर प्राथमिकता के आधार पर नई बसें संचालित की जाएंगी। रोडवेज के महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर के अनुसार दिल्ली में बीएस-4 मांडल बसों का संचालन दिसंबर माह से प्रतिबंधित किए जाने के कारण रोडवेज प्रशासन ने बीएस- 6 मॉडल की बसों को संचालित करेगा। रोडवेज को 130 नई बसों का बेड़ा मिल गया है। इसके बाद 100 और नई बसो का प्रस्ताव बोर्ड द्वारा स्वीकृत कर शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड रोडवेज में 475 बसों का बेड़ा पुराना हो गया है जो निर्धारित दूरी तय कर चुकी है। इन बसों के स्थान पर रोड़ में नई बसें संचालित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही लोहाघाट डिपो से कानपुर, चंडीगढ़, आदि स्थानों के लिए लंबी दूरी की बसें संचालित की जाएगी। श्री कपूर के अनुसार चम्पावत मांडल जिले को मा0 मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना के अनुसार लोहाघाट एवं टनकपुर डिपो को हर दृष्टि से मॉडल बनाने की दिशा में लगातार प्रयास चल रहा है। टनकपुर में आईएसबीटी के पूर्ण होने के बाद जिले में पर्यटन का भी तेजी से विकास होगा।

Tags :

जरूरी खबरें