Thu 12 Mar 2026

ब्रेकिंग

गोविंद आर्य (गैस प्रबंधक टनकपुर)

भव्य परेड, GM जावेद अंसारी ने जवानों की सराहना की

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन निगम प्रबंधन को भेजा नोटिस

अधिकारी चंपावत

रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

सुचना

: टनकपुर में हरेला क्लब महिला विंग की महिलाओं ने होली महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया

  • रिपोर्ट ••• आबिद सिद्धीकी
टनकपुर/ हरेला क्लब महिला विंग की और से होली महोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। शनिवार को रंगों से भरे  होली महोत्सव कार्यक्रम  क्लब की अध्यक्ष सुमन वर्मा की अध्यक्षता में क्लब की सचिव पुष्पा मुरारी के आवास पर संपन्न हुआ। यहां टनकपुर में महिलाओं में होली का रंग चढ़ने लगा है  क्लब की महिलाओं ने शोर-शराबे के साथ गुलाल व फूलों की होली खेली व तमाम खेलों का आयोजन किया। आयोजन में एक जैसी पोशाक में मौजूद महिलाओं व बच्चों ने इस अवसर का खूब मजा लिया। होली महोत्सव में प्रतिभाग कर रही महिलाएं भी काफी उत्साहित हैं क्लब की अध्यक्ष सुमन वर्मा ने कहा कि होली एक ऐसा मंच है जहां महिलाएं घरों से निकलकर न केवल परंपरा को बचाए रखने में अहम रोल निभा रही है । बल्कि इसके माध्यम से उन्हें मंच भी दिया जा रहा है। पहाड़ों में तीज त्योहारों को जीवंत रखने व संस्कृति को संरक्षित करने में महिलाओं का अहम योगदान है। ऐसे में होली के माध्यम से महिलाएं हमारी समृद्ध परंपरा होली को भी आगे ले जाने में काफी सहायक होंगी। मीडिया प्रभारी रिचा सुतेडी ने बताया कि कि उन्हें साल भर तक होली के इस त्यौहार का बेसब्री के साथ इंतजार रहता है होली गायन को लेकर करीब 1 माह पूर्व बैठक शुरू कर होली की तैयारी में जुट जाती हैं। होली जुलूस में प्रतिभाग कर रही महिलाओं द्वारा  वेदांती होली गायन बैठकी  होली एवं खड़ी होली गायन किया गया। इस मौके पर सुनीता गहतोड़ी, पार्वती खर्कवाल, हेमा जोशी, गीता तिवारी, शांति कापडी, शांति भट्ट, ज्योत्सना खर्कवाल ,हेमा वर्मा ,विद्या खर्कवाल, चंदा तडागी, रेनू चंद, कमला चंद, पुष्पा यादव ,कुसुम जोशी, पदमा पोखरिया, निर्मला ओली, रेखा पांडे , आदि क्लब की महिलाएं शामिल रही

Tags :

जरूरी खबरें