Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: पत्रकार के पुत्र को सकुशल बरामद करने पर क्षेत्र के पत्रकारों ने पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताकर किया सम्मानित

  1. टनकपुर/ बनबसा में दैनिक जागरण के पत्रकार कुंदन बिष्ट के पिछले 5 माह से लापता पुत्र को उत्तर प्रदेश राज्य के फर्रुखाबाद से सकुशल बरामद करने पर  क्षेत्र के पत्रकारों ने  बनबसा थाने मैं पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों  का आभार व्यक्त कर उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया है।
शुक्रवार को बनबसा थाने में आयोजित एक कार्यक्रम में  टनकपुर बनबसा के पत्रकारों ने  19 अक्टूबर से गुम हुए प्रशांत को सकुशल परिजनों को सौंपने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ,सीओ अविनाश वर्मा ,बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह , एसओजी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत ,एंटी ह्यूमन यूनिट प्रभारी लता बिष्ट , एसओजी गिरीश भट्ट , एसओजी नवल किशोर , जगदीश कन्याल , शैलेन्द्र सिंह , रेनू खत्री समेत पुलिस टीम का तहे दिल से आभार जताया,
साथ ही  सभी पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य के लिए मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई, क्षेत्र के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पीचां के नाम संबोधित आभार पत्र भी प्रभारी थानाध्यक्ष को सौंपा। आयोजित कार्यक्रम में पत्रकार धर्मेंद्र चंद ने कहा कि पुलिस द्वारा पत्रकार के पुत्र के लापता  मामले में बेहतर कार्य किया गया  है। इसके लिए सभी पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी  बधाई के पात्र हैं। पत्रकार   देवेंद्र चंद ने अपने संबोधन में पुलिस प्रशासन की खूबियों को बताते हुए कहा कि होली के त्यौहार पर पुलिस प्रशासन द्वारा पत्रकार कुंदन के घर में जो खुशियां लौटाई गई है वह वाकई काबिले तारीफ है। आभार व्यक्त करने वालों में पत्रकार दीपक धामी, नारायण भट्ट  आबिद सिद्दीकी, कुंदन बिस्ट, नबी अंसारी, सुरेश उपरेती , विनोद पाल, शुभम गौड ,अर्जुन सिंह खाती, शंकर दत्त जोशी, पुष्कर महर आदि पत्रकार मौजूद थे

Tags :

जरूरी खबरें