Sun 25 Oct 2026

ब्रेकिंग

वसूला ₹7,500 जुर्माना

पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप

अतिकुर रहमान ने उठाई पांच सूत्रीय मांग

अब सीधे खातों में पहुंचेगा वेतन!

योजनाओं की जानकारी

सुचना

: अलर्ट॥ प्रशासन ने सैलानी गोठ के लोगों को शारदा तट पर न जाने की क्यों जारी की सूचना- देखे खबर

admin

Fri, Feb 2, 2024

टनकपुर। एनएचपीसी पॉवर चैनल में हो रहे रिसाव की मरम्मत के लिए शारदा नदी का पानी सिल्ट इजैक्टर के माध्यम से नदी में डायवर्ट किया जाएगा। जिसको लेकर एसडीएम ने सैलानीगोठ के लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। एसडीएम आकाश जोशी ने सैलानीगोठ के ग्राम प्रधान को पत्र लिख कर कहा है कि एन.एच.पी.सी. की पावर स्टेशन शारदा नहर में सैलानीगोठ के पास जल रिसाव होने के कारण शारदा नहर का पानी सिल्ट ईजैक्टर से शीघ्र ही मुख्य शारदा नदी में डायवर्ट किया जाना है। अतः आपसे अनुरोध है कि शारदा नदी तट पर कार्य पूर्ण होने तक अपने ग्रामवासियों को सूचित करने का कष्ट करें, कि वह अपने जानवर एवं बच्चों आदि को नदी तट पर न भेजें। जिससे कोई जानमाल की क्षति न हो।

Tags :

जरूरी खबरें