Thu 03 Sep 2026

ब्रेकिंग

लगाई न्याय की गुहार

अतिथियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान

खिलाड़ी योजना में 11 होनहार चयनित

खिताब किया अपने नाम

सैलानीगोठ निवासी पूर्व सैनिक भवानी दत्त का निधन

सुचना

पूर्वजों की जमीन पर दाखिल-खारिज के लिए दर-दर भटक रहा खालिद, अफसरों से : लगाई न्याय की गुहार

Abid Hussain

Wed, Sep 2, 2026

पूर्वजों की जमीन पर दाखिल-खारिज के लिए दर-दर भटक रहा खालिद, अफसरों से लगाई न्याय की गुहार

टनकपुर। मनिहारगोठ निवासी खालिद हुसैन पुत्र स्वर्गीय अली हुसैन ग्राम पंचायत चौकी तहसील चंपावत के अंतर्गत आने वाली पूर्वजों की जमीन पर दाखिल-खारिज (दाखा) चलवाने के लिए लंबे समय से राजस्व विभाग और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। कई बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने से खालिद हुसैन ने जिलाधिकारी से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर निस्तारण कराने की मांग की है।

ग्राम प्रधान शाहाना खातून ने बताया कि करीब वर्ष 1950 के आसपास मोहम्मद बख्श पुत्र करीमुल्ला का निधन हुआ था। मोहम्मद बख्श के तीन पुत्र बसोली, मोहम्मद हुसैन और पीर बख्श थे। वर्तमान में तीनों भाई भी जीवित नहीं हैं। मोहम्मद हुसैन के पौत्र खालिद हुसैन का कहना है कि पूर्वजों की जमीन से संबंधित दाखिल-खारिज की कार्रवाई के लिए वह कई बार राजस्व विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

खालिद हुसैन ने कहा कि लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद सुनवाई न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराते हुए संबंधित राजस्व अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें