Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

सुचना

बनबसा में गूंज रही श्रीमद् भागवत कथा: कथा श्रवण से भी मिल सकती है : मोक्ष की प्राप्ति — डॉ. कैलाश चंद्र भट्ट

Abid Hussain

Mon, Apr 6, 2026

बनबसा (चंपावत)। ग्राम सभा बमनपुरी स्थित भूमिया मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत पुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। व्यास गद्दी पर विराजमान प्रसिद्ध कथा वाचक डॉ. कैलाश चंद्र भट्ट ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने जीवनकाल में किसी कारणवश तीर्थों के दर्शन नहीं कर पाता है तो उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। भागवत कथा का श्रवण कर भी व्यक्ति अपने सभी मनोरथों की पूर्ति के साथ-साथ मोक्ष प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में भगवत प्राप्ति और मोक्ष के अनेक मार्ग बताए गए हैं, जिनमें कथा श्रवण भी एक महत्वपूर्ण और प्रभावी माध्यम है। कथा के दौरान डॉ. भट्ट ने धुंधकारी और गोकर्ण की पौराणिक कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए बताया कि धुंधकारी नामक एक महापापी मृत्यु के पश्चात प्रेत योनि में चला गया था। प्रेत योनि में अत्यधिक कष्ट झेलते हुए उसने अपने भाई गोकर्ण को स्वप्न में दर्शन देकर मुक्ति की प्रार्थना की।

इसके बाद गोकर्ण ने विद्वान ब्राह्मणों की सलाह पर गया में श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान कराया, लेकिन धुंधकारी को इससे भी मुक्ति नहीं मिली। पुनः समाधान के लिए ब्राह्मणों से विचार-विमर्श करने पर श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन का सुझाव दिया गया। गोकर्ण द्वारा कथा आयोजित करने पर धुंधकारी प्रेत योनि में ही कथा स्थल पर एक सात गांठ वाली बांस में छिपकर कथा सुनने लगा। कथा के सातवें दिन बांस फट गया और धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति मिल गई।

इस प्रसंग के माध्यम से डॉ. भट्ट ने बताया कि श्रद्धा और भक्ति के साथ कथा श्रवण करने से बड़े से बड़ा पाप भी समाप्त हो सकता है और जीव को मोक्ष की प्राप्ति संभव है।

कथा आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी, पंडित दया किशन पंत, विमला सजवान, नवीन जोशी, त्रिलोचन जोशी, दीपू रौतेला, अशोक जोशी, केतन भट्ट, दिनेश भट्ट सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भक्ति रस में डूब रहे है। 

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें