भारत विकास परिषद की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कृष्ण-राधा बने : नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन
Abid Hussain
Fri, Sep 4, 2026
टनकपुर। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर भारत विकास परिषद की ओर से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा सहित विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं में सजकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 19 छात्र-छात्राओं तथा सीनियर वर्ग में 14 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी व संचालन मोनिका अग्रवाल ने किया
जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में मिनी माउंट रेजिडेंसी स्कूल के बच्चों ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । सीनियर वर्ग में विजन पब्लिक स्कूल की पुलकित जुकरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्लू माउंटेन स्कूल की रितिशा गुप्ता ने द्वितीय तथा नंदा कॉन्वेंट स्कूल की पूर्वी पुनैठा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
जूनियर वर्ग में मिनी माउंट रेजिडेंसी स्कूल के पुनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शहर के मिनी माइंड एकेडमी स्कूल ने जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में तीनों स्थान प्रथम द्वितीय एवं तृतीय जीतकर अपने स्कूल का गौरव बढ़ाया प्रतियोगिता में तीनों जज संजय गर्ग अनीता शारदा तथा सीमा अग्रवाल के निर्णायक भूमिका रही कार्यक्रम में नई संस्था की संरक्षिका निधि गुप्ता एवं ममता अग्रवाल भी मौजूद रही
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा उपाध्यक्ष संजय गर्ग, महिला सहभागिता समिति की कल्पना अग्रवाल, संरक्षक राजीव कुमार आर्य, अंकुर टंडन, नवल किशोर तिवारी, अजय देवपा, राजीव अग्रवाल, कैलाश गहतोडी, आलोक अग्रवाल, राधेश्याम, अनिल पालीवाल, मनुश्रवा, सुधा शारदा, विम्मी आर्य, छवी गुप्ता, बीना अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, शिखा शारदा, रेखा जोशी, कोमल टंडन, सदासा अग्रवाल, सरिता गर्ग, गीता देवपा, रूपाली अग्रवाल, प्रीती गहतोड़ी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने आयोजकों की सराहना की।
Tags :
अच्छी पहल