Thu 12 Mar 2026

ब्रेकिंग

गोविंद आर्य (गैस प्रबंधक टनकपुर)

भव्य परेड, GM जावेद अंसारी ने जवानों की सराहना की

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन निगम प्रबंधन को भेजा नोटिस

अधिकारी चंपावत

रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

सुचना

ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में सख्ती: सत्यापन में कमी पर ₹10,000 का चालान : पुलिस ने जारी किया सख्त नोटिस

Abid Hussain

Sun, Feb 22, 2026

टनकपुर। ग्राम पंचायत मनिहार गोठ क्षेत्र में किरायेदार एवं बाहरी व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। धारा 83 के अंतर्गत की गई कार्यवाही में कमी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश करने हेतु ₹10,000 का चालान किया गया है।

यह कार्रवाई सत्यापन टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई, जिन्होंने क्षेत्र में चल रहे विशेष अभियान के दौरान दस्तावेजों की जांच की। जांच में पाया गया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा अनिवार्य पुलिस सत्यापन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था।

 सर्वसाधारण हेतु पुलिस का सख्त नोटिस

उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार क्षेत्र के सभी मकान मालिक, ठेकेदार, व्यवसायी, होटल/आश्रम/धर्मशाला संचालक, रेजिडेंशियल अपार्टमेंट प्रबंधक, गेस्ट हाउस, होमस्टे, हॉस्टल, जिम, स्पा सेंटर, ब्यूटी पार्लर संचालक, जोमैटो/अमेजॉन/स्विगी डिलीवरी कर्मी से जुड़े प्रबंधक, खनन मजदूर नियोजक, रेहड़ी-ठेली संचालक, शिक्षण संस्थान, जन सुविधा केंद्र संचालक एवं वाहन चालक को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं।

सत्यापन हेतु अनिवार्य दस्तावेज

किरायेदार/बाहरी व्यक्ति का आधार कार्ड (फोटोकॉपी), मोबाइल नंबर एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटो

परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी

बिजली या पानी के बिल की प्रति, रजिस्ट्री की फोटो कॉपी / होमस्टे रजिस्ट्रेशन नंबर

मकान मालिक का आधार कार्ड (फोटोकॉपी), मोबाइल नंबर एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटो

 चेतावनी: यदि किसी मकान मालिक/व्यवसायी/प्रबंधक द्वारा अपने किरायेदार या बाहरी व्यक्ति का पुलिस सत्यापन नहीं कराया जाता है तो पुलिस एक्ट के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 सुरक्षा सर्वोपरि, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। सत्यापन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनी रहे।

 संदेश स्पष्ट है — सत्यापन कराएं, सुरक्षित रहें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Tags :

चंपावत पुलिस की कार्रवाई

जरूरी खबरें