Sat 17 Oct 2026

ब्रेकिंग

छिपी मिली 250 ग्राम चरस, पीलीभीत का व्यक्ति गिरफ्तार

पर्स लौटाकर जीता दिल

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

सुचना

ईमानदारी की मिसाल बनीं शिक्षिका रेनू बल्दिया, सड़क पर मिला : पर्स लौटाकर जीता दिल

Abid Hussain

Sat, Oct 17, 2026

रेलवे स्टेशन के समीप मिला नकदी से भरा पर्स, अंकिता भट्ट ने शिक्षिका का जताया आभार

टनकपुर, चंपावत। ईमानदारी आज भी समाज में जिंदा है। इसकी मिसाल कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका रेनू बल्दिया ने पेश की है। उन्होंने सड़क पर मिला नकदी से भरा पर्स उसके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी और मानवता का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सैलानीगोठ निवासी अंकिता भट्ट बाजार में खरीदारी करने गई थीं। घर लौटते समय रेलवे स्टेशन के समीप उनका नकदी से भरा पर्स रास्ते में गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहीं कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका रेनू बल्दिया को पर्स मिल गया। उन्होंने खोजबीन कर पर्स की स्वामिनी अंकिता भट्ट का पता लगाया और पर्स उन्हें वापस सौंप दिया।

खोया हुआ पर्स वापस मिलने पर अंकिता भट्ट ने शिक्षिका रेनू बल्दिया का आभार व्यक्त किया। शिक्षिका की इस ईमानदारी की सराहना की जा रही है। उनका यह कार्य समाज को संदेश देता है कि ईमानदारी और इंसानियत आज भी सबसे बड़ी पूंजी हैं।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें