Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

वसूला ₹7,500 जुर्माना

सुचना

चम्पावत में पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप शुरू, टनकपुर में : 29 अक्टूबर को लगेगी वैन

Abid Hussain

Tue, Oct 27, 2026

कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार और बुधवार को शिविर, जिले में ही पासपोर्ट संबंधी प्रक्रियाएं पूरी करने की मिलेगी सुविधा

चम्पावत, 27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून के दिशा-निर्देशों के क्रम में चम्पावत जिले में पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर चम्पावत में शिविर लगाया गया। बुधवार को भी यहां कैंप आयोजित होगा, जबकि 29 अक्टूबर को तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप लगाया जाएगा।

जिला प्रशासन के अनुसार, इस विशेष पहल का उद्देश्य पासपोर्ट आवेदकों को उनके जनपद में ही सुविधाएं उपलब्ध कराना और आवेदन से संबंधित प्रक्रियाओं को आसान बनाना है। मोबाइल वैन कैंप के माध्यम से नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए अन्य स्थानों पर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित तिथियों और स्थलों पर पहुंचकर पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें