: हल्की सी बारिश ने खोल दी पालिका प्रशासन की पोल■ पालिका प्रशासन द्वारा अब तक सुध न लेने से स्थानीय लोगों मे नाराजगी
admin
Tue, Mar 21, 2023
रिपोर्ट आबिद सिद्दीकी
नजीबाबाद / हल्की सी बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी है। जगह-जगह पानी भरा होने से स्थानीय लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। कॉलोनी में पानी भरा होने से लोग घर से बाहर निकलने के लिए कई बार सोचते हैं लेकिन सड़कों पर लबालब पानी होने से उनका बाहर निकलना दूभर हो गया है स्थानीय लोगों की इतनी बड़ी मुसीबत होने के बावजूद भी है पालिका के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
नजीबाबाद के मुगलों शाह कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में पानी भरा हुआ है। इसके साथ ही शहर के कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां कीचड़ के बीच कोई भी व्यक्ति वाहन लेकर नहीं जा सकता है।
नजीबाबाद के मुगलों शाह कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में पानी भरा हुआ है। इसके साथ ही शहर के कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां कीचड़ के बीच कोई भी व्यक्ति वाहन लेकर नहीं जा सकता है।
शहर में हल्की सी बारिश ने नगर पालिका का भेद खोल दिया है। नगरपालिका के उच्चाधिकारियों की ओर से तैयारियों को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे। लेकिन स्थिति यह है कि शहर की सड़कों से लेकर निजले क्षेत्रों में जगह-जगह पानी भर गया है।

इस संबंध में स्थानीय निवासी मोहम्मद अकबर का कहना है कि अधिकारी जो भी तैयारियां उच्चाधिकारियों को दिखा रहे थे,वे सभी कागजों में ही कैद हैं। हकीकत यह है कि नगर पालिका प्रशासन ने इस और जल्द कदम नहीं उठाया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी खराब दिखाई देगी।
Tags :