Fri 27 Nov 2026

ब्रेकिंग

धामी सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों को राहत

मनाया गया संविधान दिवस

चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर, युवाओं को दलालों और बिचौलियों से दूर रहने की सलाह

काम में तेजी लाने के निर्देश

कल्याणकारी योजनाओं की सौगात

सुचना

टनकपुर में 919 श्रमिकों को मिली 3151 किट, : धामी सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों को राहत

Abid Hussain

Fri, Nov 27, 2026

गांधी मैदान में आयोजित शिविर में शिक्षण, पोषण और स्वच्छता किट वितरित, नगर पालिका के सभी वार्डों के श्रमिक हुए लाभान्वित

टनकपुर। श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को गांधी मैदान में सामग्री वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगर पालिका टनकपुर के सभी वार्डों के 919 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को कुल 3151 किट वितरित की गईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेश पर आयोजित शिविर में श्रमिकों को उनके परिवार की जरूरत से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराई गई।

उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित शिविर में 1320 शिक्षण किट, 912 पोषण किट और 919 स्वच्छता किट वितरित की गईं। शिक्षण किट से श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई में मदद मिलेगी, जबकि पोषण और स्वच्छता किट परिवारों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक होंगी।

नगर पालिका के सभी वार्डों के श्रमिकों को एक ही स्थान पर सामग्री उपलब्ध कराने से उन्हें सुविधा मिली। शिविर के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की श्रमिक कल्याण को लेकर पहल के तहत आयोजित इस शिविर को मेहनतकश परिवारों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। सरकार की ओर से श्रमिकों और उनके परिवारों को शिक्षा, पोषण एवं स्वच्छता से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार और सभी वार्ड सभासद मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में श्रमिकों को किट वितरित की गईं।

Tags :

अच्छी पहल

विज्ञापन

जरूरी खबरें