Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

वसूला ₹7,500 जुर्माना

सुचना

: बनबसा: नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासदों को अपर जिला अधिकारी जयवर्धन शर्मा ने दिलाई शपथ

admin

Thu, Feb 6, 2025

बनबसा :  गुरुवार को नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुआ l अपर जिला अधिकारी जय वर्धन शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी और समस्त सभासदों को शपथ दिलाई l 

 प्राप्त समाचार के अनुसार नगर पंचायत बनबसा कार्यालय के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अपर जिला अधिकारी जय वर्धन शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवी सभासद मनीष भट्ट, योगेश चंद, मोहन सिंह ठाकुर, कमल गुप्ता, काजल रत्नाकर, लक्ष्मी कश्यप, मनोज कश्यप को शपथ दिलाई।  नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवी और सभासदों ने नगर के विकास में हर संभव प्रयास करने की बात कही l अधिशासी अधिकारी दीपक सिंह बुधलाकोटी के संचालन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, मुख्यमंत्री कार्यालय के केदार सिंह बृजवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी, प्रांतीय  उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, 

 कैप्टन भानी चंद, सुनीता मुरारी, सुधा बिष्ट, कमलेश भट्ट, संजय पारिक, मदन बोरा, हरीश पांडे, संजय ठाकुर, संदीप पाठक आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 

Tags :

जरूरी खबरें