Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

वसूला ₹7,500 जुर्माना

सुचना

सूप बोले तो बोले छलनी क्या बोले जिसमें 72 छेद। : कांग्रेस के संविधान विरोधी आंदोलन पर भाजपा प्रवक्ता ने दी तीखी प्रतिक्रिया।

Abid Hussain

Tue, Apr 29, 2025

चंपावत। कांग्रेस द्वारा संविधान के विरोध में किए गए जल -से -आम पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट को कांग्रेस की मानसिकता पर ही तरस रहा है। उनका कहना है कि आजादी के बाद से ही संविधान की अवमानना करती आ रही कांग्रेस को कहां संविधान का विरोध दिखाई दे रहा है? जबकि वह स्वयं संविधान का विरोध करने की मम्मी रही है। श्री बिष्ट का कहना है कि इतिहास इस बात का गवाह है की कांग्रेस के खानदानी परिवार ने संविधान को तबाह करने के लिए कहां कमी छोड़ी है। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि राष्ट्र को कमजोर करने वाली ताकतों के साथ जो कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी रहती है, उससे अब देश का भला होने की उम्मीद ही लोगों को त्यागनी पड़ेगी।

Tags :

जरूरी खबरें