Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

वसूला ₹7,500 जुर्माना

सुचना

: धीरज कार्की होंगे चंपावत के 14 वे जिला सूचना अधिकारी

admin

Thu, Feb 13, 2025

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी के मॉडल जिले को नये जिला सूचना अधिकारी मिल गये है। वर्तमान जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी को पदोन्नति में सूचना महा निदेशालय स्थानांतरित किया गया है जो  अब स्थाई रूप से हल्द्वानी के मीडिया सेंटर के प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। उनके स्थान पर पिथौरागढ़ के पांखू चौसाला निवासी धीरज कार्की 14वे जिला सूचना अधिकारी के रूप में अपना पहला कार्यभार ग्रहण करेंगे। श्री कार्की ने सातवीं तक की शिक्षा पिथौरागढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर एवं विवेकानंद विद्या मंदिर से प्राप्त की है।  उसके बाद उन्होंने आगे की शिक्षा देहरादून से प्राप्त की। पत्रकारिता मे मास्टर डिग्री लेने के बाद इन्होंने कानून की भी डिग्री हासिल की है। पीसीएस परीक्षा के पहले प्रयास में उन्होंने सफलता प्राप्त कर यह पद हासिल किया है।

Tags :

जरूरी खबरें