Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

वसूला ₹7,500 जुर्माना

सुचना

: वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूलों एवं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में गोष्ठी का किया गया आयोजन

admin

Thu, Feb 6, 2025

■■ चंपावत वनप्रभाग के अंतर्गत वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन के नेतृत्व में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम

टनकपुर/ चंपावत प्रभाग रेंज के अंतर्गत वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूलों एवं विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीणों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वनों से होने वाले लाभ व वन अग्नि के दुष्परिणामो के बारे में जानकारी दी गई। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत पथ, चुका, कोटकेंद्रीय, पूर्णागिरि, बूम बस्तिया, सुखीढांग,  श्यामा, धूरा, टांड़, सुनील, बुडम, सिलाढ, चल्थी,  तथा विभिन्न विद्यालयों सार्वजनिक स्थलों में जन जागरूकता व प्रचार विषय कार्यक्रमों गोष्ठी जन संपर्क अभियानों का धूमधाम से आयोजन किया गया। बूम रेंजर गुलजार हुसैन ने  गोष्ठी के दौरान क्षेत्र के लोगों से कहा कि वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य न केवल आग से बचाव के उपाय को साझा करना है बल्कि लोगों को यह भी समझाना है कि जंगलों की सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जंगल में लगने वाली आग से पर्यावरण जीव जंतु और मानव स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान होता है। उन्होंने वन अग्नि का जिम्मेदार मानवीय कारण को माना है उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य अपनी जिम्मेदारी को समझे तो वन अग्नि से वनों को बचाया जा सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें