Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

वसूला ₹7,500 जुर्माना

सुचना

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चंपावत पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान : मौके पर 32 वाहनों का किया चालान

Abid Hussain

Wed, Apr 16, 2025

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने शुरू किया जोरदार अभियान एक साथ 32 वाहनों का किया गया चलान।

चम्पावत। यदि आप शराब पी कर वाहन चला रहे है, बिना रिप्लेक्टर के चल रहे हैं, मॉल वाहनों में सवारी ले जा रहे है, या खतरनाक तरीके से रैस ड्राइविंग चल रहे हैं, तो सावधान हो जाइये! अब आप कोतवाली पुलिस के नजरों से बच नहीं सकते है। कोतवाली पुलिस द्वारा एसआई ललित पाण्डेय के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक स्थर पर जन जागरण करने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले और वाहनों चालकों के धड़ा-धड़ चालना किए जा रहे है। जिसमें एक ही दिन में 32 वाहनों का चालन कर उनसे 15,500 रुपए का अर्थ दण्ड वसूला गया। जबकि एक व्यक्ति का कोर्ट चालान किया गया।

एसआई श्री पाण्डेय के नेतृत्व में दोपहिया वाहनों चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि यह आपकी सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट अनिवार्य आवश्यकता हैं। दोपहिया वाहनों को ना तो नाबालिको को सौंपे तथा ना ही उसमें तीन सवारियां बैठाने का प्रयास कदापि ना करे। अपने साथ वाहन के सभी कागजात ले कर चलें। रैस ड्राइविंग का जोखिम उठाकर दुर्घटनाओं को दावत ना दे, ना ही दूसरों के लिए दुर्घटनाओं का कारण बनें मनुष्य जीवन कई योनियों के बाद मिलता है, इसका आनन्द लेते हुए थोड़ी सी लापरवाही कर जीवन के लिए स्वयं अभिशाप ना बनें। इस अभियान में एएसआई मनोहर सिंह रावत, एएसआई नरेंद्र सिंह नेगी, सिपाही प्रेम प्रकाश, एवं होमगार्ड के जवान पंकज कुमार शामिल थे।

फोटो- मुख्य राजमार्ग में वाहनों का चालान करते हुए पुलिस।

Tags :

चंपावत पुलिस की कार्रवाई

जरूरी खबरें