Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

वसूला ₹7,500 जुर्माना

सुचना

ताड़केश्वर,डिप्टेश्वर, मल्लाड़ेश्वर में लकड़ी टाल : खोले जाने की करी मांग,

Abid Hussain

Fri, Sep 26, 2025

अंतिम संस्कार में आ रही परेशानियां

दर्जा राज्यमंत्री पांडेय को सौंपा ज्ञापन

~~~~~~~~~~~~~~~~

फोटो- दर्जा राज्यमंत्री को ज्ञापन सौपते हुए दिनेश पांडेय

चम्पावत : चाराल क्षेत्र के ताड़केश्वर, डिप्टेश्वर और मल्लाड़ेश्वर श्मशान घाटों में लकड़ी टाल खोलने की मांग मुखर हो गयी है। दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पाण्डेय को ज्ञापन सौंपकर इसको अमलीजामा पहनाने का अनुरोध किया गया है।

इस संबंध में वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र पांडेय ने बताया कि डिप्टेश्वर, ताड़केश्वर और मल्लाड़ेश्वर श्मशान घाटों में हर दिन अंतिम संस्कार होते रहते है लेकिन शोकाकुल परिजनों नगर व गांववासियों को लकड़ी को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और मुख्यालय के लकड़ी टाल से काष्ठ लाने की मजबूरी होती है। जिसमें समय और वाहन आदि के ढुलान में अतिरिक्त धन लगता है। जबकि मल्लाड़ेश्वर में तो कच्ची लकड़ी में अंतिम संस्कार करना मजबूरी बना है। जिससे वहां छोटे बडे हरे पेड़ काटने की मजबूरी होती है।

लिहाजा तीनों श्मशान घाटों पर टिन सैड के साथ लकड़ी टाल खोले जाएं। जिससे आम जनता को राहत मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण होगा।

इस मामले में दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पाण्डेय ने जरुरी कार्रवाही का भरोसा दिलाया है।

==================

Tags :

जरूरी खबरें